Religion: श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियां पूरी, भव्य शोभायात्रा बुधवार को
महायज्ञ हेतु सज-धज कर तैयार दिव्य यज्ञ मंडप
सोनू मोदनवाल
Religion: यूपी के महराजगंज में शिकारपुर: एन एच730के बगल में बसे सदर विकास खंड के भिसवा गांव
श्रीराम जानकी, हनुमान एवं शिवमंदिर के संयुक्त प्रांगण में आगामी 19 मार्च से 27 मार्च तक
आयोजित नौ दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की यज्ञमंडप निर्माण सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Religion इस सम्बंध में यज्ञ समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान जयगोविंद गुप्ता तथा ग्राम वासियों के साथ
मंदिर के महंत रामकेवल दास जी महराज ने संयुक्त रूप से विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि
अग्रिम पंक्ति में होंगे गजराज
महायज्ञ के प्रथम दिन अग्रिम पंक्ति में गजराज एवं यज्ञाचार्यों के नेतृत्व में मंगल कलश व धर्मध्वज लिए
Religion यजमानों की टोली चलेगी।इनके पीछे पीताम्बर वस्त्र पहने 501 कुंवारी कन्याएं
दिव्य व भव्य कलश लेकर चलेंगी।इनके पीछे महिलाओं की टोली मंगल गीत गाते हुए चलेगी।
इनके ठीक पीछे उत्साही युवकों की टोली ढोल नगाड़ों व मंजीरों की थाप पर आनन्द नृत्य करते हुए चलेगी।
जयघोष करते हुए चलेगी बुजुर्गों की टोली
इनके पीछे गांव एवं आसपास के सभ्रांत जनों व बुजुर्गों की टोली जयघोष करते हुए चलेगी।
इनके पीछे ट्रैक्टर ट्रॉली एवं अन्य चार पहिया वाहनों पर बैठे बच्चे एवं वयोवृद्ध लोग यात्रा में शामिल होंगे।
Religion उपनगर शिकारपुर स्थित नहर नारायणी के पवित्र जल में कलश भरा जाएगा।
यज्ञाचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच सभी कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित कर व अग्नि प्रज्ज्वलित कर महायज्ञ का शुभारंभ होगा।
PM News 18 Hindi News Website
