Religion: दिव्य शोभायात्रा में उमड़ी आस्था, वैदिक मंत्रों व मंगल गीतों संग गूंजे जयकारे

सोनू मोदनवाल की रिपोर्ट
Religion कलश यात्रा में हाथी ,घोड़े व ऊंट रहे मुख्य आकर्षण के केंद्र
श्री लक्ष्मी नारायण संग लक्ष्मण, हनुमान ,शिव -पार्वती व भगवान गणेश की निकली मनोरम झांकी
Religion वैदिक मंत्रों व मांगलिक गीतों की गूंज से सुगंधित हुआ वातावरण
गगनभेदी जयघोष से समूचा क्षेत्र हुआ भक्तिमय
पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया कलश यात्रा का अभिनन्दन

शोभायात्रा में दिखा आस्था का सैलाब
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की निकली दिव्य कलश शोभायात्रा
शिकारपुर:सदर विकास खंड के भिसवा गांव स्थित श्रीराम जानकी,हनुमान एवं शिवमंदिर के प्रांगण में
19 से 27 मार्च तक आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के प्रथम दिन
बुधवार की सुबह 11 बजे गाजे बाजे,हाथी -घोड़े व ऊंट संग निकली
Religion दिव्य कलश शोभायात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
इस यात्रा में प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमूर्ति के रूप में गजराज आगे-आगे चल रहे थे जिसके
पीछे बाइक सवार श्रद्धालुओं की टोली भगवा व पीताम्बर वस्त्र पहने व जयघोष करते हुए चल रही थी।
इनके पीछे प्रधान यज्ञाचार्य अवधेश पांडेय ,मानस व गीता मर्मज्ञ प्रेमभूषण जी महराज ,लीलामण्डल
वृंदावन के संचालक दुर्गा प्रेम पुजारी सहित ग्राम प्रधान व यज्ञ समिति के अध्यक्ष जयगोविंद गुप्ता
मंदिर के महंत रामकेवल दास जी महराज प्रधान कलश लिए मुख्य यजमान के साथ चल रहे थे
महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रहीं थीं
पीताम्बर धारण किए 501 कुंवारी कन्याएं सिर पर मंगल कलश लिए हुए चल रही थीं।
यात्रा में महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रहीं थीं।इनके पीछे उत्साही युवकों की टोली
डीजे व ढोल-नगाड़े की थाप पर आनन्द नृत्य करते हुए चल रही थी
साथ ही गांव व क्षेत्रीय सभ्रांत जनों की टोली देवी-देवताओं की जय-जय कार करते हुए चल रही थी।
यात्रा के साथ दोपहिया ,चार पहिया व अन्य वाहनों पर बैठे बच्चे व बुजुर्ग श्रद्धालुओं का समूह चल रहा था।
वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ शोभायात्रा यज्ञमंडप से निकलकर,कोदईला,अजमतपुर,
दरौली, इमिलिया, फुलवरिया ,बरवा विद्यापति होते हुए बल्लोधाम पहुंची जहां
नारायणी नदी के पवित्र जल में कलशों को भरा गया
देवरिया शाखा नहर स्थित नारायणी नदी के पवित्र जल में सभी कलशों को भरा गया।
पुनः शोभायात्रा भिसवा टोला ,भिसवा चौक व शिकारपुर होते हुए यज्ञमंडप वापस पहुंची
जहां वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच देवी देवताओं का आह्वान कर यज्ञ प्रारंभ कर दिया गया।
Religion इसमें बाबूराम यादव,वैद्य अनिरुद्ध दास, दुर्गेश गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, रामराज,हरिचरन,
अखिलेश गुप्ता, संजय गुप्ता, रामदवन चौधरी, तीरथ साहनी,ठाकुर गुप्ता, विनोद गुप्ता, बिरजू गुप्ता,
यशपाल विश्वकर्मा व परसोत्तिम विश्वकर्मा सहित सभी ग्रामवासी सम्मिलित रहे ।
PM News 18 Hindi News Website
