त्योहार को लेकर बृजमनगंज थाने में शांति समिति की बैठक, होली हुड़दंग पर सख्त रुख
महाराजगंज। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को बजरंगगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
होली पर हुड़दंग हुआ तो कार्यवाही तय
बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरुद्ध कुमार ने की। इस दौरान थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए सीओ अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग, अशांति या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार को परंपरागत, शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाएं।
ध्वनि स्तर पर बजाने के निर्देश
थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि होली Holi रंगों और खुशियों का पर्व है, जिसे मर्यादा और संयम के साथ मनाया जाना चाहिए।
उन्होंने डीजे और साउंड सिस्टम को निर्धारित समय सीमा व मानक ध्वनि स्तर पर बजाने के निर्देश दिए। साथ ही नशा सेवन से दूर रहने और किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग-गुलाल न लगाने की अपील की।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।
बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, राजन सैनी, अभिषेक यादव, प्रिया वर्मा, आलोक कुमार, अरविंद खरवार, नंदलाल समाज, राजनेता पाल, संगीतकार कुमार, संदीप कुमार, श्यामा साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
डॉ अर्जुन पटेल महाराजगंज
PM News 18 Hindi News Website
