Wednesday , 14 October 2026

शिकायतों के घेरे में आए लेखपाल पर गिरी गाज

शिकायतों के घेरे में आए लेखपाल पर गिरी गाज

तमकुहीराज में प्रशासन का बड़ा एक्शन

सागर पाठक की रिपोर्ट

Suspend:कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज तहसील में तैनात लेखपाल नंदलाल गुप्ता को गंभीर शिकायतों के बाद प्रशासन ने निलंबित कर दिया है।

राजस्व कार्यों में अनियमितता, फाइलों के निस्तारण में लापरवाही और कार्यशैली को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह सख्त कार्रवाई की गई है।

तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी

प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद संबंधित अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, बीते कई महीनों से लेखपाल के खिलाफ राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी, लंबित मामलों को अनावश्यक रूप से टालने और शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक जवाब न देने जैसे आरोप उपजिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंच रहे थे।

मामला बढ़ने पर प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए जांच के आदेश दिए। जांच टीम द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में कई बिंदुओं पर अनियमितताओं की पुष्टि हुई।

दोष सिद्ध होने पर बड़ी कार्रवाई तंय

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल प्रारंभिक कार्रवाई है और पूरे प्रकरण की विस्तृत विभागीय जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद दोष सिद्ध होने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है।

Suspend अवधि के दौरान संबंधित लेखपाल को मुख्यालय से संबद्ध रखा गया है और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।

इस कार्रवाई को प्रशासनिक हलकों में अनुशासन और पारदर्शिता को लेकर कड़ा संदेश माना जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि राजस्व विभाग में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, क्षेत्रीय नागरिकों में इस कदम से पारदर्शिता की उम्मीद जगी है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मेला जाने निकले श्रद्धालु, नहर में समाई ट्रैक्टर-ट्रॉली! चीख-पुकार से दहला इलाका

मेला जाने निकले श्रद्धालु, नहर में समाई ट्रैक्टर-ट्रॉली! चीख-पुकार से दहला इलाका accident: महराजगंज । …