Friday , 31 July 2026

इलाज की जंग हार गए प्रेम सागर

इलाज की जंग हार गए प्रेम सागर

टैंकर की टक्कर में घायल युवक की सात दिन बाद मौत, घर में मचा कोहराम

 

पत्नी का इलाज अभी भी जारी, कुशीनगर में हुआ था हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

 

 

महराजगंज। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी 38 वर्षीय प्रेम सागर गौड़ आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए।

13 जुलाई को कुशीनगर जनपद के तुर्कहा गांव के समीप टैंकर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए प्रेम सागर की सोमवार को मौत हो गई।

उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया, जबकि हादसे में घायल उनकी पत्नी का इलाज अभी भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, नरायनपुर निवासी प्रेम सागर गौड़ पुत्र भूलई अपनी पत्नी मुन्नी देवी का इलाज कराने के लिए बिहार के वाल्मीकिनगर गए थे।

सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी

इलाज कराकर 13 जुलाई की शाम करीब छह बजे लौटते समय कुशीनगर जनपद के थाना हनुमानगंज क्षेत्र अंतर्गत तुर्कहा गांव के पास टैंकर (यूपी-52 एपी-8435) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद 14 जुलाई को दोनों को महराजगंज स्थित केएमसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

सात दिन बाद तोड़ा दम

कई दिनों तक इलाज चलने के बाद सोमवार को डॉक्टरों ने प्रेम सागर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि घर पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी मुन्नी देवी का इलाज अभी भी जारी है।

मृत्यु की सूचना मिलते ही सिन्दुरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

हनुमानगंज में दर्ज है मुकदमा

थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना के संबंध में कुशीनगर जनपद के थाना हनुमानगंज में पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और विधिक कार्रवाई जारी है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग रायबरेली में मिले कुषाणकाल के अवशेष, ASI …