Friday , 31 July 2026

सागौन चोरों पर भिटौली पुलिस का शिकंजा,

सागौन चोरों पर भिटौली पुलिस का शिकंजा,

 

11 बोटा चोरी की लकड़ी संग दो आरोपी गिरफ्तार

 

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, लकड़ी चोरी के दो मामलों का खुलासा, जांच जारी

 

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस ने लकड़ी चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 11 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, थाना भिटौली में दर्ज लकड़ी चोरी के दो अलग-अलग मामलों में दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 11 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

न्यायालय भेजे गए आरोपी

पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी की लकड़ी कहां से काटी गई थी और इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

थाना भिटौली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध कटान और लकड़ी चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग रायबरेली में मिले कुषाणकाल के अवशेष, ASI …