Tuesday , 14 July 2026

ई-रिक्शा पर निकले विधायक मोहन वर्मा, जनता को दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ई-रिक्शा पर निकले विधायक मोहन वर्मा, जनता को दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Message:कुशीनगर । हाटा के लोकप्रिय विधायक मोहन वर्मा ने ई-रिक्शा से अपने विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख में सहभागिता निभाई।

विधायक के इस अनोखे अंदाज की लोगों ने सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया।

विश्व में बढ़ते युद्ध और ईंधन संकट

विश्व में बढ़ते युद्ध और ईंधन संकट की परिस्थितियों को देखते हुए विधायक मोहन वर्मा ने प्रधानमंत्री Narendra Modi तथा मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ई-रिक्शा का उपयोग कर जनता को जागरूक करने का संदेश दिया।

विधायक ने कहा कि देशहित में ईंधन की बचत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं।

ई-वाहनों के उपयोग की अपील

उन्होंने हाटा विधानसभा की जनता से अधिक से अधिक ई-वाहनों के उपयोग की अपील करते हुए कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को भी मजबूती मिलेगी।

विधायक के इस कदम को क्षेत्र में जनसंपर्क और जनजागरूकता की नई पहल के रूप में देखा जा रहा है। आप इस मामले को किस तरह देख रहे हैं कमेंट करके जरूर बताएं।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

हाटा कोतवाली में भावुक दृश्य, युवती ने मां को पहचानने से किया इनकार

 हाटा कोतवाली में भावुक दृश्य, युवती ने मां को पहचानने से किया इनकार कुशीनगर। जिले …