Saturday , 29 August 2026

700 इंटर छात्र बोर्ड परीक्षा से बाहर,कुशीनगर में विभागीय लापरवाही से मचा हड़कंप

700 इंटर छात्र बोर्ड परीक्षा से बाहर,कुशीनगर में विभागीय लापरवाही से मचा हड़कंप

कुशीनगर। Blame जनपद के पडरौना नगर स्थित गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

इंटरमीडिएट के करीब 700 छात्र-छात्राएं इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो गए हैं। इस घटना ने न सिर्फ छात्रों और अभिभावकों को झकझोर दिया है, बल्कि शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फॉर्म भरने में अनदेखी का आरोप

जानकारी के अनुसार कॉलेज में पत्राचार कॉरेस्पॉन्डेंस माध्यम से पंजीकृत छात्रों के बोर्ड परीक्षा फॉर्म नियमों की अनदेखी कर भरे गए। आरोप है कि छात्रों के प्रमाण-पत्रों पर नोडल अधिकारी के स्थान पर लिपिक द्वारा हस्ताक्षर कर दिए गए, जो स्पष्ट रूप से नियम विरुद्ध है।

इसके अतिरिक्त निर्धारित समयसीमा के भीतर परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया गया, जिसके चलते बोर्ड द्वारा सभी संबंधित फॉर्म निरस्त कर दिए गए।

Blame इस प्रशासनिक लापरवाही का सीधा असर लगभग 700 विद्यार्थियों पर पड़ा है, जिनकी एक वर्ष की मेहनत पर पानी फिर गया।

अभिभावकों में भारी आक्रोश

परीक्षा से वंचित होने की खबर मिलते ही छात्रों और अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाते तो बच्चों का भविष्य दांव पर न लगता।

मामले के तूल पकड़ने के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की गई है।

अब सबकी नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर छात्रों के हित में क्या कदम उठाए जाते हैं।

सागर पाठक की रिपोर्ट, कुशीनगर।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

कुशीनगर में ज्ञान का महाकुंभ, स्व. अनिरुद्ध शुक्ल जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

कुशीनगर में ज्ञान का महाकुंभ, स्व. अनिरुद्ध शुक्ल जयंती पर उमड़ा जनसैलाब स्कूल को मिला …