Tuesday , 14 July 2026

Accident:रामकोला–कसया मार्ग पर सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Accident:रामकोला–कसया मार्ग पर सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

रामकोला कुशीनगर। रामकोला–कसया मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा टेकुआटार ग्राम पंचायत के कुट्टी टोला गांव के पास सड़क के घुमावदार हिस्से पर हुआ।

दोनों युवक नीचे खाई में गिरे 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई और दोनों युवक नीचे खाई में जा गिरे।

आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई 

पिंटू मद्धेशिया (26 वर्ष), निवासी डीह टोला
विनय (25 वर्ष), निवासी कुट्टी टोला, थाना रामकोला

हादसे की सूचना मिलते ही थाना रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा कार चालक की तलाश की जा रही है।
सागर पाठक की रिपोर्ट कुशीनगर से

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

वारंटी पर पुलिस का शिकंजा,तारयासुजान पुलिस स्टेशन की कार्रवाई में अभियुक्त गिरफ्तार

वारंटी पर पुलिस का शिकंजा,तारयासुजान पुलिस स्टेशन की कार्रवाई में अभियुक्त गिरफ्तार कुशीनगर। जनपद कुशीनगर …