Saturday , 29 August 2026

दुबई में फंसा युवक, एजेंट पर ₹2 लाख से अधिक ठगी और बंधक बनाकर काम कराने का आरोप

दुबई में फंसा युवक, एजेंट पर ₹2 लाख से अधिक ठगी swindle और बंधक बनाकर काम कराने का आरोप

गहने-खेत बंधक रखकर भेजा था विदेश, पासपोर्ट छीन जबरन काम कराने व अतिरिक्त रकम मांगने का आरोप

कुशीनगर। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी एक एजेंट पर गरीब पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

swindle पीड़ित पिता रामप्रवेश पुत्र नथुनी यादव का कहना है कि एजेंट सागर यादव ने उनके बेटे को दुबई में वेल्डर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹75,000 रुपये वसूले।

विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल 

पीड़ित परिवार के अनुसार, रकम जुटाने के लिए गहने और खेत तक बंधक रखने पड़े तथा कर्ज लेना पड़ा। लेकिन दुबई पहुंचने के बाद युवक से कथित तौर पर वादा किए गए काम के बजाय दूसरा काम कराया जाने लगा।

आरोप है कि विरोध करने पर उसका पासपोर्ट, वीजा और अन्य दस्तावेज छीन लिए गए और जबरन काम कराया जा रहा है।

क्या कहते हैं परिजन

परिजनों का आरोप है कि युवक को पर्याप्त भोजन तक नहीं दिया जा रहा।

इतना ही नहीं, टिकट के नाम पर ₹36,500 रुपये और मंगवाए गए, बावजूद इसके उसे घर नहीं भेजा गया। अब अतिरिक्त ₹1 लाख की मांग कर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।

बेबस पिता ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार से बेटे को सकुशल भारत वापस लाने और दोषी एजेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस से न्याय की आस

सूत्रों के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित पिता को जल्द बेटे को सुरक्षित वापस बुलाने का आश्वासन दिया है।

सागर पाठक की रिपोर्ट कुशीनगर से

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

कुशीनगर में ज्ञान का महाकुंभ, स्व. अनिरुद्ध शुक्ल जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

कुशीनगर में ज्ञान का महाकुंभ, स्व. अनिरुद्ध शुक्ल जयंती पर उमड़ा जनसैलाब स्कूल को मिला …