Monday , 31 August 2026

हर-हर महादेव- जयघोष से गूंजा कुशीनगर, महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

हर-हर महादेव- जयघोष से गूंजा कुशीनगर, महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुशीनगर से सागर पाठक की रिपोर्ट

Religion: कुशीनगर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष गूंज रहे हैं। भक्त भगवान शिव एवं माता पार्वती का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस शुभ अवसर पर व्रत, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालु दूध, बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

जनपद कुशीनगर में भी महाशिवरात्रि को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विशेषकर पनियहवा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पथलहवा मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पुलिस बल तैनात है और स्वयंसेवक व्यवस्था संभाल रहे हैं।

महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु Religion शिव की आराधना में लीन होकर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। सागर पाठक की रिपोर्ट कुशीनगर से

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

इलाज की जंग हार गए प्रेम सागर

इलाज की जंग हार गए प्रेम सागर टैंकर की टक्कर में घायल युवक की सात …