- कुशीनगर में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक ट्रैक्टर लेकर फरार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरटिया गांव के पास एक हादसा सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार गन्ने से लदी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में भारी मात्रा में गन्ना लदा हुआ था।
प्रत्यक्ष दर्शियों के मताबिक अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई और गन्ना इधर-उधर बिखर गया।
घटना की सूचना मिलते, फौरन पहुंच गई पुलिस
मिलीजनकारी अनुसार हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सागर पाठक की रिपोर्ट कुशीनगर से
PM News 18 Hindi News Website
