Sunday , 30 August 2026

प्राथमिक विद्यालय में चोरी का आरोप, मिड-डे मील प्रभावित

प्राथमिक विद्यालय में चोरी का आरोप, मिड-डे मील प्रभावित

School:भिटौली/महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर खास एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गया।

शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने विद्यालय के रसोईघर का दरवाजा तोड़कर मध्यान्ह भोजन योजना में उपयोग होने वाला गैस सिलेंडर, चूल्हा, दो बड़े भगोने, एक छोटा भगोना, पलटा, करछुल सहित खाद्य सामग्री चोरी कर ली।

सुबह स्कूल खलते ही दिखा नजारा 

शनिवार सुबह जब शिक्षक व कर्मचारी विद्यालय पहुंचे तो टूटा दरवाजा और बिखरा सामान देखकर घटना की जानकारी हुई। सूचना फैलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और लगातार हो रही चोरियों पर नाराजगी जताई।

ग्रामीणों का कहना है कि यह विद्यालय में चोरी की चौथी घटना है, जिससे मध्यान्ह भोजन व्यवस्था बाधित हो रही है और बच्चों की पढ़ाई व उपस्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

प्रधानाध्यापक का आरोप 

प्रधानाध्यापक शशि वर्मा ने मामले को गंभीर बताते हुए चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने विद्यालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की आवश्यकता जताई।

लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा के अभाव में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।

अब पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं कि आखिर कब तक शिक्षा के इस मंदिर को चोरों से मुक्ति मिलेगी।

डॉ अर्जुन पटेल महाराजगंज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …