घुघली पुलिस का बड़ा एक्शन, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सुभाष चौक से गिरफ्तार
Crime: महराजगंज । जनपद महराजगंज के थाना घुघली क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है।
कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।
थाना घुघली के थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर 13 फरवरी 2026 की रात करीब 9:50 बजे सुभाष चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी पश्चिम बंगाल
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश विश्वास (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्र बाबू विश्वास, निवासी ग्राम तालपुकुर रोड, साहब बागान पल्ली, थाना वियाला, जिला सरसौना, राज्य पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
आरोपी के विरुद्ध थाना घुघली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया था।
घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।
आरोपी का आपराधिक विवरण
मु0अ0सं0 346/2025 धारा 137(2), 87, 65(1) BNS व 5(J)(2)/6 पोक्सो एक्ट, थाना घुघली महराजगंज। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत विवेचना जारी है तथा दोषी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
गिरफ्तार करने वाली टीम
उ0नि0 भूपेन्द्र प्रताप सिंह (IC/OP जखिरा, थाना घुघली) एवं हे0का0 प्रदुम्न सिंह थाना घुघली जनपद महराजगंज।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
PM News 18 Hindi News Website
