Pollution : दिल्ली में तेजी के साथ बढ़ रहा पलूशन का लेबल
Pollution :दिल्ली में पलूशन का लेवल दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। लोगों के सामने संकट
आए दिन दिल्ली सरकार, विपक्ष और अदालतों के बयान आते हैं। लेकिन होता कुछ और
इस बीच नोएडा से खबर आई है कि वहां के एकमात्र एंटी स्मॉग टावर को हटा दिया गया है।
20 मीटर लंबे इस टावर का निर्माण साल 2021 में किया गया था। उस दौरान ये वादा किया गया था
कि इसकी मदद से आसपास की करीब एक किलोमीटर की हवा स्वच्छ हो जाएगी,
लेकिन अब खबर एकदम अलग आई है। आइए जानते हैं कि इसे हटाने की क्या वजह है।
उद्घाटन बोर्ड भी हटाया गया
नोएडा का यह एंटी स्मॉग टावर दिल्ली-नोएडा-डायरेक्ट फ्लाइओवर के पास बना है।
इसे रिपेयर करने के लिए हटाया गया है, लेकिन इसे ठीक करके वापस कब तक लगाया जाएगा
कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया गया है कि इस टावर के नजदीक लगा उद्घाटन बोर्ड भी हट गया है।
इसमें टावर के लगाए जाने का समय, मिनिस्टर और अधिकारियों के नाम लिखे थे,
जिन्होंने इसका उद्घाटन किया था। इनकी मदद से 2.5 करोड़ में बना था टावर
इस टावर को बनाने में 2.5 करोड़ रुपए की लागत आई थी।
साल 2021 में इसे कॉर्पोरेट की सामाजिक उत्तरदारी के तहत बनवाया गया था।
मशीन खराब,कब बनेगा
इसे बनाने में नोएडा अथॉरिटी और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की मदद से बनवाया गया था।
उस समय ये दावा था कि इसकी मदद से आस-पास के करीब एक किमी की हवा साफ हो जाएगी।
नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ने बताया कि इस एंटी स्मॉग टावर को भेल ने स्थापित किया था।
उन्होंने इसे रिपेयरिंग करने के लिए वापस लिया है। उन्होंने बताया कि इसके सही करके वापस देंगे
करने की डेट नहीं बताई गई है और ना ही ये बताया गया है कि ये दोबारा कब तक काम करने लगेगा।
PM News 18 Hindi News Website
