Tuesday , 14 July 2026

Murder:बाप ने अपने ही बेटे को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया 

Murder:बाप ने अपने ही बेटे को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया 

Murder: बिजनौर में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में पिता ने चाकू से गोदकर बेटे को मार डाला।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया, जबकि आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पत्नी ने आरोपी ससुर के खिलाफ Murder: की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बाप बेटा एक साथ पीते थे शराब 

बिजनौर की कांशीराम कॉलोनी आवास विकास ब्लॉक नंबर 55 निवासी चतर सिंह पुत्र फकीरा

अपने पुत्र अक्षय 23 वर्ष के साथ ब्लॉक की छत पर ही  शराब पी रहा था। और दोनों में झगड़ा हो गया।

आरोप है कि चतर सिंह गुस्से में घर से चाकू लाया और अक्षय के सीने पर वार कर दिया।

अक्षय का शोर सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया।

जहां पर उपचार के दौरान अक्षय ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अक्षय की पत्नी चंद्रावती ने आरोपी

ससुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

चंद्रावती गर्भवती भी है

परिजनों ने बताया अक्षय की शादी करीब एक साल पहले चंद्रावती से हुई थी।

चंद्रावती गर्भवती भी है। परिजनों के मुताबिक करीब दो सप्ताह पहले ही अक्षय के भाई की

बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अक्षय और उसके पिता मजदूरी करते है।

शराब पीकर घर में रोज होता था झगड़ा

प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप के मुताबिक कांशीराम कॉलोनी वासियों ने बताया कि चतर सिंह के घर में

कभी चतर सिंह तो कभी अक्षय शराब पीकर विवाद करते थे। अपने परिजनों से भी मारपीट करते थे।

इस परिवार के झगड़े से कॉलोनी वाले भी काफी परेशान रहते थे।

बिजनौर एएसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेई ने बताया, बिजनौर की कांशीराम कॉलोनी में

पिता-पुत्र में शराब के नशे में विवाद हो गया था। इस दौरान पिता ने पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया।

जिला अस्पताल में घायल पुत्र की मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार लिया गया है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका 

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका  …