किसान समृद्ध होगा तो देश मजबूत होगा : धीरु भैया
किसानों की खुशहाली में ही भारत की तरक्की छिपी है : धीरेंद्र प्रताप सिंह
कृषि देश की अर्थव्यवस्था और संस्कृति की रीढ़, किसानों के सम्मान और सशक्तिकरण पर दिया जोर
अन्नदाता मजबूत तो राष्ट्र मजबूत
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरु भैया ने कृषि और किसानों के महत्व पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि कृषि केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था और संस्कृति की मजबूत नींव है।
देश का पेट भरता है किसान
उन्होंने कहा कि किसान अपने अथक परिश्रम से पूरे देश का पेट भरता है, इसलिए किसानों का सम्मान और उनका सशक्तिकरण हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनके मन में यह विचार लगातार आ रहा है कि देश के विकास की असली ताकत गांव, किसान और खेती हैं। यदि किसान खुशहाल होगा तो देश स्वतः मजबूत और आत्मनिर्भर बनेगा।
कृषि तकनीकों के प्रसार
उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान, आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
धीरु भैया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि को लाभकारी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
किसानों को योजनाओं का लाभ लेकर आधुनिक खेती अपनानी चाहिए, जिससे उत्पादन बढ़े और लागत कम हो।
देश की रीढ़ है किसान
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में किसानों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कृषि क्षेत्र को मजबूत किए बिना विकसित भारत का सपना साकार नहीं हो सकता।
उन्होंने किसानों से संवाद और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सभी स्तरों पर सार्थक पहल की आवश्यकता बताई।
पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि “जब किसान समृद्ध होगा, तभी देश मजबूत होगा।” यह केवल एक नारा नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का मूल मंत्र है।
PM News 18 Hindi News Website
