Tuesday , 14 July 2026

Agriculture: मौसम की मार झेलने में कारगर है सबौर विजय धान

 

 Agriculture: मौसम की मार झेलने में कारगर है सबौर विजय धान

मौसम को देखते हुए जलवायु परिवर्तन से होने वाले मौसम की मार झेलने में कारगर है सबौर विजय धान। बिना रोपनी सीधी बुआई में भी धान की नई वेराइटी (प्रभेद) सबौर विजय 60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन देगा। रोपनी विधि में उत्पादन 65 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिलेगा। कम पानी, उर्वरक और कम खर्च में सामान्य धान की तुलना में सबौर विजय 35 प्रतिशत अधिक उत्पादन देगा। मध्यम अवधि 125 से 135 दिनों में यह तैयार हो जाता है।  केंद्रीय प्रभेद चयन समिति ने पांच राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के लिए इस बीज का चयन किया है।

इन पांच राज्यों में इस धान का उत्पादन बेहतर होगा। पौधे छोटे एवं कम अवधि में होने से पुआल जलाने की समस्या भी कम करने में यह मदद करेगा। इस साल इस वेराइटी के अधिक बीज तैयार किए जा रहे हैं। अगले साल बीज किसानों को आसानी से मिलेंगे। धान की इस नई प्रभेद की खोज बिहार कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने की है। वनस्पति अनुसंधान इकाई धनगई बिक्रमगंज के वैज्ञानिक डॉ. प्रकाश सिंह और उनकी टीम ने धान की इस प्रभेद की खोज, अखिल भारतीय समन्वित चावल सुधार परियोजना के तहत की है।

पिछले तीन वर्षों से बिहार सहित देश के 12 राज्यों में परीक्षण किया गया। बिहार में इसका परीक्षण किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, लखीसराय, समस्तीपुर, बेगूसराय, पटना, नालंदा, औरंगाबाद, गया, कैमूर, रोहतास, बक्सर और भोजपुर में किया गया। जांच में वैज्ञानिकों ने बेहतर परिणाम पाया। परीक्षण के आधार पर ही केंद्रीय प्रभेद चयन समिति, कृषि विभाग, भारत सरकार से अनुशंसा मिली।

  पौधे की लंबाई105 सेंटीमीटर होती है 

इसके पौधे की लंबाई 100 से 105 सेंटीमीटर है। प्रति पौधे 18-20 कल्ले निकलते हैं, जिनमें 28 से 30 सेंटीमीटर लंबी बालियां होती हैं। हर बाली में दानों की संख्या 290 से 450 तक होती है। सबौर विजय धान के 1000 दानों का वजन 21 से 22 ग्राम होता है। इसके दाने का रंग सुनहरा, मंसूरी और स्वर्णा जैसा होता है।

कीट एवं प्रतिरोधक क्षमता अधिक मात्रा में होता है

इस प्रभेद में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक है। कण्डदुआ, जीवाणु झुलसा, अच्छद अंगमारी, गलका एवं झोंका रोग के प्रति मध्यम प्रतिरोधी है। तना छेदक, भूरा कीट-बीएचपी एवं पत्ती लपेटक के प्रति सहनशील है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

फार्मर आईडी बनवाना हुआ अनिवार्य बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगा लाभ

फार्मर आईडी बनवाना हुआ अनिवार्य बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगा लाभ सरकार का बड़ा फैसला, …