Tuesday , 14 July 2026

VandeBharat रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत यूपी और बिहार के बीच दौड़ेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन

VandeBharat रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत यूपी और बिहार के बीच दौड़ेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन

रेल यात्रियों की समस्या को देखते हुए दीपावली और छठ पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और नो रूम की समस्या से परेशान यूपी बिहार के लोगों को रेलवे बड़ी राहत देने जा रहा है। यूपी और बिहार के बीच स्पेशल वंदे भारत चलाई जाएगी। दोनों राज्यों के छह स्टेशनों पर इसका स्टॉपेज होगा। दीपावली से पांच दिन पहले 25 अक्टूबर से छठ के बाद आठ नवंबर तक इसे चलाने की तैयारी हो चुकी है। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की और संविधान हो व्यवस्था से सुसज्जित ट्रेन को समय अनुसार चलाई जाएगी

आठ कोच की ट्रेन इस दौरान 13 फेरे लगाएगी

भारत सरकार पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार छपरा से लखनऊ के बीच वाराणसी होते हुए ट्रेन चलाई जाएगी। लखनऊ से दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर चलकर रात 9 बजकर 30 मिनट पर छपरा पहुंचेगी। छपरा से रात 11 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। जहां पर रेल यात्री सुरक्षा से अपने गंतव्य स्थान को पहुंच जाएंगे

जानकारी के मुताबिक ट्रेन लखनऊ से चलकर सुल्तानपुर, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया और सुरेमनपुर पर रुकते हुए छपरा पहुंचेगी। लखनऊ से दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर चलेगी। इसके बाद 4 बजकर 30 मिनट पर सुल्तानपुर पहुंचेगी। 6 बजकर 30 मिनट पर वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी।

ट्रेन का समय निर्धारित

7 बजकर 33 मिनट पर गाजीपुर सिटी और 8 बजकर 33 मिनट पर बलिया पहुंचेगी। 8 बजकर 55 मिनट पर सुरेमनपुर और 9 बजकर 30 मिनट पर छपरा पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन छपरा से रात 11 बजे चल कर रात 2 बजकर 30 मिनट पर वाराणसी जंक्शन आएगी। उन्होंने बताया दिवाली में यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन चलाई जा रही है। जानकारों से मिली खबर के मुताबिक पूर्व में लोकल ट्रेनों के जरिए यात्रियों को काफी और सुविधा होती थी लेकिन इस वर्ष दिवाली की नई तोहफा के साथ पूर्वोत्तर रेलवे ने यह सुविधा देने का मन बना लिया है जिससे यात्रियों में हर्ष है

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …