Sunday , 30 August 2026

शिकारपुर दरौली संपर्क मार्ग का कायाकल्प शुरू

शिकारपुर दरौली संपर्क मार्ग का कायाकल्प शुरू

अभय सिंह के प्रयासों से 200 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण का वैदिक विधि से शिलान्यास

सोनू मोदनवाल 

महराजगंज। जनहित की एक बड़ी पहल के तहत एनएच-730 के संपर्क मार्ग शिकारपुर से दरौली तक 200 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण कार्य Roadconstruction का शुभारंभ वैदिक रीति और विधि-विधान से पूजन कर किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सदर अभय सिंह एवं क्षत्रिय महासभा के महाराजगंज जिला अध्यक्ष ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कराई।

Roadconstruction उल्लेखनीय है कि यह संपर्क मार्ग शिकारपुर से दरौली, इमिलिया, कृतपिपरा, सिसवा राजा रामनगर होते हुए एनएच-730 के कामता रोड से जुड़ता है।

सड़क जर्जर था Roadconstruction

लंबे समय से यह सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में थी, जिससे स्थानीय लोगों, किसानों, विद्यार्थियों और राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती थी।
जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह ने लगातार प्रयास कर इस सड़क के लिए बजट स्वीकृत कराया।

उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि अब आरसीसी सड़क का निर्माण शुरू हो सका है, जिससे क्षेत्रवासियों को मजबूत और टिकाऊ सड़क की सुविधा मिलेगी।

धार्मिक विधि विधान से कार्य शुरू

पूजन कार्यक्रम के दौरान वी डी सी हरहंगी यादव,घनश्याम जैसवाल,इरफान, मोहरम वर्मा,रामजी गुप्ता,सोनू मोदनवाल , रघुवंश सिंह आदि उपस्थित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अभय सिंह का आभार जताया।

लोगों का कहना है कि सड़क बन जाने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम धार्मिक आस्था और जनकल्याण के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …