स्टंटबाजी का विरोध पड़ा भारी,मां-बेटी पर ब्लेड से हमला,आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता: प्रदीप कुमार तिवारी
कानपुर नगर । शहर में स्टंटबाजी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया attack:। जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में चल रही खतरनाक बाइक स्टंटबाजी पर आपत्ति जताने के बाद मां-बेटी सहित पांच लोगों पर ब्लेड से हमला कर दिया गया।
15 टांके लगाए गए
हमले में मां और बेटी के चेहरे पर attack: गंभीर चोटें आईं, जिन पर करीब 15 टांके लगाए गए। अन्य घायलों का भी इलाज जारी है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश की।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद के चलते हमला किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र में पुलिस बल तैनात
आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, स्थानीय नागरिकों ने मोहल्लों में हो रही स्टंटबाजी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस पर क्या होना चाहिए
समाज में इस तरह की समस्याएं काफी देखने को मिलती है। इस पर रोक लगाने की आवश्यकता है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो कहीं बड़ा हादसा का शिकार ना हो जाए लोग
PM News 18 Hindi News Website

