self employment सपनों को पंख देगा,5 लाख तक ऋण पर 100% ब्याज उपादान
20 फरवरी को विकास भवन में वृहद ऋण शिविर
महराजगंज । जनपद में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को नई गति देने तथा युवाओं को स्वरोजगार self employment के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान शुरू किया गया है।
योजना के तहत अधिक से अधिक पूंजी निवेश आकर्षित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, महराजगंज द्वारा जारी self employment विज्ञप्ति के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का जनपद का निवासी होना अनिवार्य है तथा आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 उत्तीर्ण निर्धारित की गई है, जबकि इंटरमीडिएट या समकक्ष उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।
सरकार द्वारा संचालित प्रशिक्षण योजनाओं—जैसे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण, अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण तथा उत्तर प्रदेश स्किल डवलपमेन्ट मिशन के अंतर्गत कौशल उन्नयन प्राप्त अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
वित्त पोषण की प्रमुख विशेषताएं
उद्योग एवं सेवा क्षेत्र की अधिकतम 5 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर 4 वर्षों तक शत-प्रतिशत ब्याज उपादान।
कुल परियोजना लागत का न्यूनतम 10% टर्म लोन एवं 10% स्वयं का अंशदान अनिवार्य।
परियोजना लागत अथवा अधिकतम 5 लाख रुपये का 10% मार्जिन मनी सब्सिडी
द्वितीय चरण में 10 लाख रुपये तक विस्तार की सुविधा, 3 वर्षों तक 50% ब्याज उपादान।
तंबाकू, गुटखा, पान एवं पटाखा निर्माण जैसी निगेटिव लिस्ट की परियोजनाएं अनुमन्य नहीं होंगी।
20 फरवरी को वृहद ऋण शिविर
योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लाभार्थियों के पंजीकरण हेतु 20 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे विकास भवन, महराजगंज में वृहद ऋण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण तथा चयनित उद्यमियों को ऋण वितरण की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
उपायुक्त उद्योग ने जनपद के सभी युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजना की जानकारी प्राप्त करें और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाएं।
यह योजना न केवल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि जनपद में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के नए द्वार भी ।
डॉ अर्जुन पटेल महाराजगंज
PM News 18 Hindi News Website
