Tuesday , 14 July 2026

एनएसएस कैंप का समापन, साइबर क्राइम पर पुलिस ने किया जागरूक

एनएसएस कैंप का समापन, साइबर क्राइम पर पुलिस ने किया जागरूक

सरस्वती देवी महाविद्यालय दमकी निचलौल में

             एनएसएस कैंप के अंतिम दिन

College:निचलौल महराजगंज । सरस्वती देवी महाविद्यालय दमकी निचलौल में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस कैंप के अंतिम दिन छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव एवं महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नंदनी यादव, महिला उप निरीक्षक, थाना निचलौल रहीं।

इस अवसर पर निचलौल थाने से आए पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड और सोशल मीडिया हैकिंग जैसी घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

आपात काल में हेल्प

उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और अपनी निजी जानकारी किसी से साझा न करें।

मुख्य अतिथि नंदनी यादव ने छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में वूमन हेल्पलाइन नंबर 1090 तथा आपातकालीन नंबर 112 पर तुरंत कॉल करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है और निर्भीक होकर मदद लेनी चाहिए।

साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्न

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की और साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस टीम ने सरल भाषा में समाधान किया।

अंत में महाविद्यालय प्रशासन और एनएसएस स्वयंसेवकों ने मुख्य अतिथि एवं पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

शिवम् जायसवाल की रिपोर्

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …