Friday , 16 October 2026

सोनौली में मानव तस्करी रोकथाम को लेकर कोर कमेटी की मासिक बैठक आयोजित

सोनौली में मानव तस्करी रोकथाम को लेकर कोर कमेटी की मासिक बैठक आयोजित

Crime:महराजगंज । जनपद के सोनौली स्थित पुलिस चौकी में 22 फरवरी 2026 को मानव तस्करी Crime की रोकथाम को लेकर कोर कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

Crime बैठक की अध्यक्षता सोनौली थाना की महिला उप निरीक्षक प्रिया तिवारी ने की।

इस दौरान भारत और नेपाल दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों तथा स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

सीमा पार मानव तस्करी

बैठक में सीमा पार मानव तस्करी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आपसी समन्वय, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, नियमित निगरानी, पीड़ितों की पहचान, सुरक्षित पुनर्वास एवं कानूनी प्रक्रियाओं को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

उप निरीक्षक प्रिया तिवारी ने कहा कि सीमा क्षेत्र में कड़ी निगरानी और जनजागरूकता के माध्यम से मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की मानव तस्करी रोधी इकाई के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न विभागों एवं संगठनों के साथ समन्वय बनाकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिससे इस अपराध पर नियंत्रण संभव हो सका है।

मानव तस्करी

पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (शाखा नौतनवा) द्वारा संचालित ‘सुरक्षित शैशव’ कार्यक्रम के अंतर्गत तमिलनाडु से जेम्स और कोलकाता से श्रीविधा भी बैठक में शामिल हुए।

उन्होंने बेहतर संवाद, त्वरित सूचना साझाकरण और आपसी सामंजस्य को मानव तस्करी रोकने के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

बैठक में एसएसबी की 22वीं और 66वीं बटालियन, नेपाल पुलिस, माइती नेपाल, पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति एवं सर्वहितकारी सेवा संस्थान के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

सभी ने मिलकर मानव तस्करी के खिलाफ सख्त और सतत कार्रवाई जारी रखने का संकल्प लिया।

डॉ अर्जुन पटेल महाराजगंज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

ग्राहक बनकर उड़ाते थे सोना, फिर गलाकर मिटा देते थे सबूत!

ग्राहक बनकर उड़ाते थे सोना, फिर गलाकर मिटा देते थे सबूत!   अंतरजनपदीय महिला चोर …