Saturday , 17 October 2026

विज्ञान के मंच पर देशभक्ति का जज़्बा मालवेरी कॉन्वेंट स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रतिभा का विस्फोट

विज्ञान के मंच पर देशभक्ति का जज़्बा मालवेरी कॉन्वेंट स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रतिभा का विस्फोट

science day राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर गूंजा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

महराजगंज। सिसवा क्षेत्र के मालवेरी कॉन्वेंट स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी और वैज्ञानिक संगोष्ठी में देशभक्ति और वैज्ञानिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला।

नन्हे वज्ञानिकों का आकर्षक मॉडल

science day अंतरिक्ष में भारत की ऐतिहासिक उड़ान जिसमें बच्चों ने भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों को अपने मॉडल और प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।

झलकियों तथा भविष्य की अंतरिक्ष योजनाओं पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। छात्रों के आत्मविश्वास और वैज्ञानिक सोच ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को भावविभोर कर दिया।

प्रदर्शनी में रॉकेट प्रक्षेपण प्रणाली, सोलर एनर्जी मॉडल, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभिनव प्रयोग विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

science day तारामंडल का आकर्षक दृश्य

कार्यक्रम का सबसे अद्भुत और आकर्षक दृश्य वह रहा जब छात्रों ने वैज्ञानिक विधि से सजीव तारामंडल का निर्माण किया।

इस तारामंडल में प्रवेश करते ही ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो लोग सचमुच अंतरिक्ष की सैर पर निकल पड़े हों।

तारों, ग्रहों और आकाशगंगाओं की सटीक प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया। अंदर पहुंचते ही लोग मंत्रमुग्ध हो जा रहे थे और विज्ञान के इस अनूठे प्रयोग की सराहना करते नहीं थक रहे थे।

बच्चों की कल्पनाशक्ति और परिश्रम ने पूरे आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

नन्हे वैज्ञानिक ही कल के भारत का भविष्य हैं-धीरु सिंह 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सिसवा के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरु भैया साथ में सभासद राजन विश्वकर्मा ने बच्चों के विज्ञान रूपी जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि “आज के ये नन्हे वैज्ञानिक ही कल के भारत का भविष्य हैं।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर एवं उत्तर प्रदेश नाट्य एकेडमी के सदस्य अमित जायसवाल जी तथा प्रधानाध्यापिका शुभ्रा जायसवाल जी शिक्षकगण, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजन ने यह संदेश दिया कि विज्ञान, नवाचार और आत्मविश्वास के बल पर भारत निश्चित ही विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल में औचक निरीक्षण

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल CHC का किया औचक निरीक्षण …