Saturday , 17 October 2026

होली-रमजान पर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसपी का फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी

होली-रमजान पर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसपी का फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी

महराजगंज। Flag March: जनपद में होली एवं रमजान के पावन अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के परतावल बाजार के महराजगंज-गोरखपुर रोड से लेकर कप्तानगंज-पनियरा रोड तक संयुक्त रूप से Flag March किया।

Flag March के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी से बाजारों में सुरक्षा का एहसास साफ दिखा।

दोनों पर्व भाईचारे का प्रतीक है 

अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि होली और रमजान दोनों ही पर्व शांति, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि यह समय आपसी गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलने और समाज में एकता को मजबूत करने का है।

त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने में ही असली आनंद है, और यही हमारी सांस्कृतिक परंपरा की पहचान है।

शरारती गतिविधि बर्दाश्त नहीं

डीएम एवं एसपी ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अराजकता या शरारती गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने, अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।

शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश 

Flag March पुलिस अधीक्षक ने होली के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को सतर्क और सक्रिय रहने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों से कड़ाई से निपटा जाएगा।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थ, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

प्रशासन की सक्रियता से आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल दिखाई

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल में औचक निरीक्षण

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल CHC का किया औचक निरीक्षण …