Saturday , 29 August 2026

पारिवारिक कलह में उजड़ा पूरा परिवार, SSB महिलाकर्मी के पति ने मासूम बेटा-बेटी की हत्या कर खुद फांसी लगाई

पारिवारिक कलह में उजड़ा पूरा परिवार, SSB महिलाकर्मी के पति ने मासूम बेटा-बेटी की हत्या कर खुद फांसी लगाई

Hatya:महराजगंज जनपद के नौतनवा क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां सशस्त्र सीमा बल SSB की एक महिलाकर्मी के पति ने पहले अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

बताया जा रहा है कि नौतनवा के गांधी नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले अमरेश कुमार 40 ने अपने चार वर्षीय बेटे अमरेंद्र और तीन वर्षीय बेटी कंचन को खिड़की से रस्सी के सहारे लटका दिया।

जानकारी के मुताबिक,इसके बाद उसने कमरे की छत के कुंडे से फंदा लगाकर खुद भी आत्महत्या कर ली।

बंद कमरे से कोई जवाब नहीं मिला

घटना रविवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि जब बच्चों को फांसी पर लटकाया गया तो उनकी चीख-पुकार सुनकर नीचे रहने वाले किराएदारों को शक हुआ।

उन्होंने ऊपर जाकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने घर की महिला सदस्य वंदना भारती को फोन कर सूचना दी।

सूचना मिलते ही वंदना भारती ड्यूटी छोड़कर घर पहुंची। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ा गया।

दरवाजा खुलते ही अंदर का मंजर देखकर सभी सन्न रह गए। कमरे की खिड़की से चार साल का बेटा और तीन साल की बेटी रस्सी के सहारे लटके मिले

जबकि अमरेश कुमार का शव कमरे में फंदे से झूल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SSB के जवान भी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।

किराए के मकान में रहती थी

बताया जाता है कि वंदना भारती 66वीं वाहिनी SSB में फोर्थ क्लास कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। उनकी ड्यूटी नेपाल बॉर्डर के नौतनवा क्षेत्र में लगती थी।

बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले यहां तैनात हुई थीं, इससे पहले उनकी पोस्टिंग झारखंड में थी।

वंदना अपने पति अमरेश कुमार, बेटे अमरेंद्र और बेटी कंचन के साथ गांधी नगर में किराए के मकान की पहली मंजिल पर रहती थीं।

दर्दनाक घटना

शनिवार शाम को वह ड्यूटी पर चली गई थीं। रविवार तड़के घर आईं और कुछ देर बाद वापस ड्यूटी पर चली गईं। इसी दौरान यह दर्दनाक घटना घट गई।

बताया जा रहा है कि अमरेश कुमार कोई काम नहीं करते थे और घर पर ही रहते थे। परिवार मूल रूप से गाजीपुर जिले के सैदपुर का रहने वाला है।

मामले में एक और चौंकाने वाली बात

घटना के बाद जब वंदना ने कमरे के अंदर अपने पति और बच्चों की लाश देखी तो वह बेहोश हो गईं।

होश में आने के बाद वह फर्श पर लेटकर जोर-जोर से रोने लगीं और मासूम बच्चों के शव से लिपटकर विलाप करने लगीं। यह दृश्य देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

मरने से पहले कमरे की दीवार पर क्या हुआ 

मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। अमरेश कुमार ने मरने से पहले कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी और एक युवक सोनू गौतम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उसकी पत्नी वंदना भारती उसके साथ रहते हुए भी सोनू गौतम से बात करती थी और इसी कारण वह मानसिक रूप से परेशान था।

सुसाइड नोट से क्या मिली जानकारी 

सुसाइड नोट में उसने यह भी लिखा कि उसकी पत्नी के परिवार वाले भी उसे पैसे के लिए दबाव डालते थे और हर महीने उससे पैसे लेते थे।

अमरेश ने अपनी मौत के लिए पत्नी वंदना, सोनू गौतम और पत्नी के कुछ परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस के अनुसार अमरेश ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसे उसने अपने साले को भेजा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ASP ने क्या कहा 

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …