हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियंका विश्वकर्मा हुई सम्मानित
Respect:महराजगंज । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08/03/2026 रविवार को जिला मुख्यालय के कलेक्टेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Respect: समारोह में हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज, उसका पनियरा की छात्रा प्रियंका विश्वकर्मा “विकसित भारत” विषय पर पूर्व में आयोजित प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था जिन्हें आज ₹51,000 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया
छात्रा ने लहराया परचम
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रबीकांत पटेल, एवं फरेदा विधायक बीरेंदर चौधरी एवं जिलाधिकारी महाराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने छात्रा को चेक प्रदान कर उसकी उपलब्धि की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को भी सम्मानित Respect: किया गया।
उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भी छात्रा की सफलता को जिले के लिए गर्व का विषय बताया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन
हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज, उसका पनियरा के छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
विद्यालय का अनुशासित शैक्षिक माहौल और शिक्षकों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
प्रियंका विश्वकर्मा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
PM News 18 Hindi News Website
