Saturday , 29 August 2026

मैरेज हाल में काम कर रहे किशोर की करंट से मौत, साथी घायल

 मैरेज हाल में काम कर रहे किशोर की करंट से मौत, साथी घायल

लोहे की पाइप छूते ही दौड़ा करंट, सीएचसी में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कार्यक्रम की तैयारी के बीच पसरा मातम

महराजगंज । बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिकंदरजीतपुर स्थित एक मैरेज हाल में शनिवार को कार्यक्रम की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

काम करते समय लोहे की पाइप हाइटेंशन बिजली लाइन से छू जाने के कारण करंट लगने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही धानी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया।

बिजली electric current लाइन से पाइप छू गई

जानकारी के अनुसार सिकंदरजीतपुर स्थित इंदु पैलेस मैरेज हाल में 10 मार्च को होने वाले एक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं।

इसी दौरान गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खड़खड़िया टोला अमहवा निवासी दिव्यांशु यादव (16) पुत्र गनेश यादव अपने साथियों के साथ काम कर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे वह लोहे की लंबी पाइप उठाकर ले जा रहा था।

तभी मैरेज हाल के सामने से गुजर रही हाइटेंशन बिजली लाइन से पाइप छू गई और अचानक तेज करंट दौड़ गया।

electric current करंट की चपेट में आकर घायल

करंट की चपेट में आते ही दिव्यांशु जमीन पर गिर पड़ा। उसके साथ काम कर रहा राजन यादव (17) पुत्र भजन यादव भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली लाइन से दूरी बनाकर दोनों को संभाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही धानी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी पहुंचाया गया।

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा

जहां डॉक्टरों ने दिव्यांशु यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल राजन यादव को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी धानी पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। हादसे की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि दिव्यांशु यादव तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता गनेश यादव रोजी-रोटी के सिलसिले में पुणे में रहते हैं।

मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के दिव्यांशु की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …