चौराहे पर चला पुलिस का सख्त एक्शन, बिना हेलमेट वालों में मची अफरा-तफरी
Gtraffic: महाराजगंज। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार शाम लगभग 5:30 बजे भटौली थाना क्षेत्र की पुलिस सक्रिय नजर आई।
बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलक पर विशेष नजर
पुलिस चौकी शिकारपुर के प्रभारी मनोज कुमार यादव अपने दल-बल के साथ मुख्य चौराहे पर पहुंचे और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी गई, वहीं चार पहिया वाहनों की भी गहन जांच की गई।
पुलिस द्वारा दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की गई।
अचानक हुई इस चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई लोग रास्ता बदलते भी नजर आए।
traffic: यातायात नियमों का पालन करें- मनोज कुमार
प्रभारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट तथा सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है, वहीं नियम तोड़ने वालों के बीच सख्त संदेश भी गया है।
डॉ अर्जुन पटेल मंडल प्रभारी महाराजगंज
PM News 18 Hindi News Website
