Monday , 31 August 2026

बेकाबू स्कॉर्पियो ने छीनी दो जिंदगियां, महिला जिंदगी-मौत के बीच

NH-730 पर रफ्तार का तांडव: बेकाबू स्कॉर्पियो ने छीनी दो जिंदगियां, महिला जिंदगी-मौत के बीच

भिटौली समीप तरकुलवा तिवारी में दर्दनाक हादसा, टक्कर के बाद बाइक में लगी आग; इलाके में मातम और आक्रोश

महराजगंज । भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर देखने को मिला, जब अनियंत्रित वाहन ने मोटरसाइकिल और साइकिल सवार को कुचल दिया।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रही है।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर तरकुलवा तिवारी के पास करीब तीन बजे हुए इस भीषण हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया।

जब अनियंत्रित हो गई स्कॉर्पियो

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो (UP 53 DZ 9708) तेज गति में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी। पहले उसने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी, फिर साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल में आग लग गई और वह मौके पर ही जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही फौरन पहुंची पुलिस 

हादसे में धर्मपुर बड़ा टोला निवासी भोला (38) और छातीराम निवासी सूर्यभान (62) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भोला की पत्नी सुमन (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Accident:घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सड़कों पर बेलगाम रफ्तार और लचर ट्रैफिक नियंत्रण की पोल खोलता है।

राजमार्गों पर लगातार बढ़ती दुर्घटनाएं accident

राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगातार बढ़ती दुर्घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि स्पीड मॉनिटरिंग, सख्त कानून लागू करने और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में अभी भी गंभीर कमी है।

अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे यूं ही मासूम जिंदगियां निगलते चली जाएंगी।

डॉ अर्जुन पटेल मंडल प्रभारी महाराजगंज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …