Saturday , 29 August 2026

अप्रैल माह में अबतक 5 ट्रैक्टर ट्राली और एक लोडर मशीन पर चला कानून का डंडा 

अप्रैल माह में अबतक 5 ट्रैक्टर ट्राली और एक लोडर मशीन पर चला कानून का डंडा 

महराजगंज, जनपद में अवैध खनन के काले कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिंदुरिया पुलिस की कार्यवाई का दौर लगातार जारी है।

चेकिंग के दौरान बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई

प्रभारी सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात चेकिंग के दौरान बालू से लदी एक ट्रैक्टर – ट्राली को पकड़ा गया।

जब चालक से बालू के परिवहन से संबंधित कागजात मांगे गए, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके तत्काल बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर एमवी एक्ट की धारा 207 और अवैध खनन अधिनियम के तहत ट्रैक्टर -ट्राली को सीज कर दिया।

पुलिस ने कुल 06 वाहन किया vehicle seized 

अप्रैल माह में अब तक सिंदुरिया पुलिस ने कुल 06 ट्रैक्टर – ट्रालियों को vehicle seized करने की कार्यवाई की है. जिसमे 05 अवैध मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों समेत लोडर मशीन है।

प्रभारी थानाध्यक्ष ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

थानाक्षेत्र में लगातार हो रही इस पुलिसिया कार्रवाई से क्षेत्र के खनन माफियाओं और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …