Saturday , 30 May 2026

संदिग्ध मौत पर सुलगा लखनपुर: अंतिम संस्कार से इनकार, हत्या का मुकदमा दर्ज कराने पर अड़े परिजन

suspicious death मौत पर सुलगा लखनपुर: अंतिम संस्कार से इनकार, हत्या का मुकदमा दर्ज कराने पर अड़े परिजन
महराजगंज ।  कोल्हुई क्षेत्र के इलाहावास टोला स्थित लखनपुर गांव में शनिवार को उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में युवक जितेंद्र मौर्य की मौत का मामला तूल पकड़ गया।

परिजनों द्वारा इसे सुनियोजित हत्या बताया जा रहा है, जिसके चलते उन्होंने अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया।

शुक्रवार को जैसे ही जितेंद्र मौर्य का शव गांव पहुंचा, परिजनों में आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने प्रशासन के सामने साफ कहा कि जब तक हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

suspicious इस फैसले से प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को एडिशनल एसपी सिद्धार्थ और एसडीएम शैलेन्द्र गौतम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अडिग रहे।

 फोर्स तैनात, गांव बना पुलिस छावनी

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

समाचार लिखे जाने तक परिजनों और प्रशासन के बीच वार्ता जारी थी, लेकिन कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका था।

एक हफ्ते पहले घायल मिला था युवक

जानकारी के अनुसार, लखनपुर निवासी 27 वर्षीय जितेंद्र मौर्य बीते 3 अप्रैल को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के हबीबगढ़ गांव के पास संदिग्ध हालत में घायल पाया गया था। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप—मारपीट कर की गई हत्या

परिजनों का आरोप है कि जितेंद्र के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हुआ और उसकी जान चली गई। उन्होंने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है। प्रशासन जहां शांति व्यवस्था कायम रखने और अंतिम संस्कार कराने की कोशिश में जुटा है, वहीं परिजन न्याय मिलने तक अपने रुख पर डटे हुए हैं।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मोटरसाइकिल हादसे में वृद्ध की मौत का मामला: गांव में पसरा मातम, पुलिस ने तेज की जांच

मोटरसाइकिल हादसे में वृद्ध की मौत का मामला: गांव में पसरा मातम, पुलिस ने तेज …