प्रधान बने प्रशासक, घुघली में हुआ भव्य सम्मान समारोह
ढोल-नगाड़ों के साथ विधायकों व भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत, ग्रामीण विकास को मिली नई मजबूती
महराजगंज। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें ग्राम पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किए जाने के निर्णय का घुघली विकास खंड के प्रधानों ने जोरदार स्वागत किया।
बुधवार को घुघली ब्लॉक में प्रशासक बनाए गए प्रधानों ने पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
घुघली में ढोल-नगाड़ों की गूंज
कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच बड़ी संख्या में प्रधान, प्रशासक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रशासक बनाए गए प्रधानों ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय को ग्रामीण विकास की निरंतरता बनाए रखने वाला ऐतिहासिक कदम बताते हुए सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इस फैसले से गांवों में चल रहे विकास कार्य बाधित नहीं होंगे और योजनाओं का लाभ लगातार ग्रामीणों तक पहुंचता रहेगा।
इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
सरकार ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए प्रधानों को ही प्रशासक की जिम्मेदारी
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विकास कार्यों के प्रभावित होने की संभावना थी, लेकिन सरकार ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए प्रधानों को ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंप दी। इससे गांवों में विकास योजनाएं बिना किसी रुकावट के संचालित होती रहेंगी और जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गांवों में सड़क, नाली, पेयजल, आवास, शौचालय एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
उन्होंने सभी प्रशासकों से ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
ग्रामीण विकास को नई मजबूती
विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास कार्यों की गति किसी भी परिस्थिति में प्रभावित न हो और प्रधानों को प्रशासक बनाकर सरकार ने ग्रामीण विकास को नई मजबूती प्रदान की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय पूरी तरह जनहित में है। इससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की रफ्तार बनी रहेगी तथा जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन
कार्यक्रम को प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजाराम गुप्ता, चतुर्भुज सिंह, सिद्धू सिंह एवं जिला मंत्री दिनेश जायसवाल ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मनोज जायसवाल, शैलेश पटेल, रवि पांडेय, सागर कन्नौजिया, रणधीर सिंह, मान सिंह, अब्दुल कलाम, बैजनाथ गुप्ता, श्रीकांत कन्नौजिया, प्रीतम जायसवाल, विनोद सहनी, नाथू चौधरी, सुभाष प्रजापति, स्वामीनाथ गुप्ता, रामशंकर चौधरी, रामाज्ञा पटेल, ज्वाला चौधरी, रमेश चंद्र कन्नौजिया, राममूरत सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रशासक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कैलाश सिंह के साथ अर्जुन पटेल सम्पादक पुलिस मुखबिर न्यूज महराजगंज
PM News 18 Hindi News Website
