Monday , 31 August 2026

शासन की जांच से अस्पताल में खलबली, भ्रष्टाचार के आरोपों पर शुरू हुई पड़ताल

शासन की जांच से अस्पताल में खलबली, भ्रष्टाचार के आरोपों पर शुरू हुई पड़ताल

होम्योपैथिक अस्पताल में भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप, फार्मासिस्ट व वार्ड बॉय के तबादले की उठी मांग

महराजगंज। जनपद के लक्ष्मीपुर एकडंगा स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के फार्मासिस्ट श्री अरविंद यादव और वार्ड बॉय हरेंद्र प्रताप विक्रम विरेण के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए गन्ना एवं चीनी विकास मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन को शिकायत पत्र भेजा गया है।

फार्मासिस्ट पर बड़ा आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अस्पताल में मरीजों से पैसे लेकर निजी दवाएं लिखी और बेची जाती हैं। सरकारी पर्चों पर भी बार-बार निजी दवाओं का उल्लेख किया जाता है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस संबंध में कई बार प्रभारी चिकित्साधिकारी ने आपत्ति जताई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

पत्र में यह भी आरोप है कि फार्मासिस्ट मरीजों को स्वयं दवा वितरित करते हैं, जबकि नियमानुसार यह कार्य चिकित्सक के निर्देशानुसार होना चाहिए। साथ ही अस्पताल में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार, जातिवाद फैलाने, कर्मचारियों को धमकाने और अस्पताल का माहौल खराब करने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।

जिले से थक चुका था शिकायतकर्ता

शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि इन मामलों की शिकायत और साक्ष्य पहले भी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

शिकायत में फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय का किसी अन्य अस्पताल में स्थानांतरण करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

शासन के निर्देश पर जांच अधिकारी डॉक्टर फाहना सगीर मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर मंडल गोरखपुर, डॉ दिग्विजय दास DHMO , डॉ हरेंद्र कुमार कुशवाहा और महराजगंज टीम के साथ पहुंच कर कार्रवाई शुरू किया गया जांच अधिकारियों ने बड़ी-बड़ी सी लगभग दर्जनों मरीज से जानकारी लिए, उन लोगों ने यह भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष होगा जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी

जांच टीम पहुंचते ही विभाग में मची खलबली 

महराजगंज। जिले के राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल लक्ष्मीपुर एकडंगा में चल रहे आपसी विवाद को लेकर शासन के निर्देश पर पहुंची जांच टीम को देखते ही अफना तफरी का माहौल हो गया गांव के लोग इकट्ठा हो गए सब लोग यह जानना चाहते थे कि मामला क्या है। बाद में जब सच्चाई खुली तो उस समय सब लोग हैरत में पड़ गए।

कुछ मरीजों ने विभाग से पैसा लेकर दवा देने का आरोप भी लगाया तो कुछ लोगों ने अभी कहां की अगर इस तरह रहा तो यहां के मरीज कहीं और जाकर दावा करेंगे

मरीज ने जांच अधिकारी से किया शिकायत 

महराजगंज। राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल लक्ष्मीपुर एकडंगा में जांच के दौरान एक व्यक्ति ने यह भी कहा कि आज सुबह समय से पूर्व ही अस्पताल को खोल दिया गया था। और कुछ सामान भी बाहर निकाला गया है।

जांच के दौरान वार्ड बॉय और एक कर्मचारी ने इसको रंजिश बताया। आरोप प्रत्यारोप चलता रहा, मामला चाहे जो भी हो लेकिन जब इस जांच अधिकारी से जानकारी ली गई तो लोगों ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर जांच बड़े अफसर को भेज दिया जाएगा

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …