Saturday , 17 October 2026

महराजगंज में मसालों पर खाद्य विभाग का बड़ा शिकंजा,

महराजगंज में मसालों पर खाद्य विभाग का बड़ा शिकंजा,

178 किलो जीरा सीज, कई ब्रांडों के नमूने जांच को भेजे

 

विशेष अभियान के तहत महराजगंज, निचलौल और ठूठीबारी में छापेमारी, पैकेट पर आवश्यक जानकारी न मिलने पर ₹35,600 मूल्य का जीरा सीज

 

­

 

महराजगंज। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटी मसालों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को विशेष अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ, जिलाधिकारी महराजगंज तथा प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) के.के. उपाध्याय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मसालों के नमूने एकत्र किए।

कार्रवाई के दौरान एक प्रतिष्ठान से पैकेट पर आवश्यक जानकारी अंकित न होने के कारण 178 किलोग्राम जीरा सीज कर दिया गया।

कई ब्रांडों के मसालों के नमूने लिए गए

 

अभियान के तहत महराजगंज स्थित रामसनेही जनरल स्टोर से सुभाष ब्रांड हल्दी पाउडर का नमूना लिया गया। इसके बाद निचलौल के ठूठीबारी रोड स्थित अनिल ट्रेडर्स से कैच ब्रांड धनिया पाउडर का नमूना संग्रहित किया गया।

वहीं ठूठीबारी के सत्यम जनरल स्टोर से बावर्ची ब्रांड धनिया एवं साबुत जीरा के नमूने जांच के लिए लिए गए।

निरीक्षण के दौरान सत्यम जनरल स्टोर पर रखे बावर्ची ब्रांड साबुत जीरा के पैकेटों पर खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक जानकारी अंकित नहीं मिली।

खाद्य विभाग की कार्रवाई से व्यापारियों में हलचल

 

इस पर विभागीय टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 178 किलोग्राम जीरा, जिसकी अनुमानित कीमत 35,600 रुपये है, को सीज कर विक्रेता की सुरक्षित अभिरक्षा में सौंप दिया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी एकत्रित नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह एवं पवन गौड़ शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में मिलावटी एवं मानकविहीन खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बड़हरा-बरईपार मार्ग पर अतिक्रमण का कब्जा जाम में जूझ रहे राहगीर

बड़हरा-बरईपार मार्ग पर अतिक्रमण का ‘कब्जा’, आधे घंटे तक जाम में जूझ रहे राहगीर   …