राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए महराजगंज जिले के अधिवक्ता विनय पाण्डेय ने किया पहला आवेदन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO पद के लिए महाराजगंज के अधिवक्ता विनय कुमार पाण्डेय ने किया आवेदन
22 वर्षों के कानूनी, प्रशासनिक और सामाजिक अनुभव के आधार पर जताया दावा, अयोध्या में पूर्णकालिक सेवा देने की व्यक्त की इच्छा
महराजगंज Application: जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता, जनहित याचिकाकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार पाण्डेय ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के प्रतिष्ठित पद के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया है।
उन्होंने चयन समिति को भेजे गए आवेदन पत्र में अपने 22 वर्षों के कानूनी, प्रशासनिक एवं सामाजिक अनुभव का उल्लेख करते हुए ट्रस्ट की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की है।
उच्चस्तरीय प्रशासनिक कार्यों का अनुभव
अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि वे पिछले 22 वर्षों से अधिवक्ता के रूप में सक्रिय हैं और इस दौरान विभिन्न कानूनी, प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
उन्होंने भारत सरकार की टेलीफोन सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य किया है, जिससे उन्हें नीति-निर्धारण और उच्चस्तरीय प्रशासनिक कार्यों का अनुभव प्राप्त हुआ।
इसके अलावा उन्होंने पूर्व सुलह अधिकारी तथा रेलवे एवं विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के पैनल अधिवक्ता के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि एक जनहित याचिकाकर्ता, मानवाधिकार कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समाज सेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता रही है।
सनातन धर्म के प्रति अपनी अटूट आस्था
विनय कुमार पाण्डेय ने अपने आवेदन में प्रभु श्रीराम और सनातन धर्म के प्रति अपनी अटूट आस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि उन्हें यह दायित्व सौंपा जाता है, तो वे ट्रस्ट के प्रशासन, कानूनी मामलों और प्रबंधन को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे ट्रस्ट की आवश्यकताओं के अनुरूप अयोध्या में पूर्णकालिक रूप से रहकर सेवा देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
आवेदन के साथ उन्होंने अपना विस्तृत बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता तथा अनुभव से संबंधित प्रमाणपत्र भी संलग्न किए हैं।
उन्होंने कहा कि यदि उन्हें यह अवसर मिलता है, तो इसे वे अपने जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य मानेंगे।
PM News 18 Hindi News Website

