Thursday , 30 July 2026

थाना परसामलिक में सीओ नौतनवा का अर्धवार्षिक निरीक्षण

थाना परसामलिक में सीओ नौतनवा का अर्धवार्षिक निरीक्षण

अभिलेखों से लेकर महिला हेल्प डेस्क तक परखी व्यवस्थाएं”

 

साफ-सफाई, अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद की पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने थाना परसामलिक का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे प्रचलित अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया तथा उनके अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखरखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी ने मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना तथा थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख समय-समय पर अद्यतन रखें, कार्यालय एवं थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखें तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

थाना निरीक्षण में बेहतर पुलिसिंग पर जोर

 

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए अनुशासन, जवाबदेही और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग रायबरेली में मिले कुषाणकाल के अवशेष, ASI …