15 अगस्त पर डॉ. श्याममोहन श्रीवास्तव ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
महराजगंज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ. श्याममोहन श्रीवास्तव ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आजादी के इस पावन पर्व पर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लेना चाहिए।
डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि देशभक्ति केवल शब्दों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा भावना के रूप में दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, एकता और सौहार्द बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
PM News 18 Hindi News Website
