Saturday , 29 August 2026

स्वतंत्रता दिवस की रात चोरों का तांडव!

स्वतंत्रता दिवस की रात चोरों का तांडव!

ताला तोड़कर 12 लाख की नकदी-जेवरात पर हाथ साफ

 

कुंडा, प्रतापगढ़। बाघराय थाना क्षेत्र के मंडल भासौ गांव में स्वतंत्रता दिवस की रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर करीब 12 लाख रुपये की नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। ताला तोड़कर हुई इस बड़ी चोरी की वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी है।

जानकारी के अनुसार मंडल भासौ निवासी राम औतार चौरसिया पुत्र स्वर्गीय निमर चौरसिया 15 अगस्त 2026 को परिवार से मिलने दिल्ली गए थे। उनके घर पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए।

अलमारी से 2 लाख नकद और 10 लाख के जेवरात गायब

 

चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी को खंगालकर करीब दो लाख रुपये की नकदी तथा लगभग 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान पार कर दिया। चोरी की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित राम औतार चौरसिया तत्काल दिल्ली से वापस लौटे। घर पहुंचने पर चोरी का सामान देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी बाघराय पुलिस को दी।

तहरीर के बाद जांच में जुटी पुलिस

 

पीड़ित ने थाना बाघराय में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

बड़ी चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों से मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

अभिषेक सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज प्रतापगढ़ ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मान्धाता पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 32.5 मीट्रिक टन चोरी की सरिया बरामद

मान्धाता पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 32.5 मीट्रिक टन चोरी की सरिया बरामद चोरी का माल …