विद्यालय में घुसकर शिक्षिका से मारपीट के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित पार्वती ग्लोबल साइंस स्कूल में शिक्षिका के साथ मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया है।
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को विद्यालय में शिक्षिका पलक मिश्रा ने एक छात्र को विद्यालय के खरगोश को मारने को लेकर डांटा था। आरोप है कि इसी बात की रंजिश को लेकर सौम्या मिश्रा और अभिषेक मिश्रा विद्यालय परिसर में पहुंचे और शिक्षिका के साथ लात-घूंसों से मारपीट करते हुए बाल खींचे।
शिक्षिका को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य शिक्षकों के साथ भी अभद्रता किए जाने की बात पुलिस ने बताई है।
मामले में 28 अगस्त 2026 को वादी संजय कुमार मिश्रा की तहरीर पर थाना देल्हूपुर में मु0अ0सं0 140/2026, धारा 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत देल्हूपुर पुलिस ने मामले से संबंधित आरोपी अभिषेक मिश्रा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम बबुरहा, थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान आरोपी द्वारा वादी पक्ष के साथ दोबारा विवाद कर फौजदारी पर आमादा होने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते उसे धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
अभिषेक मिश्रा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम बबुरहा, थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़।
पुलिस टीम:
उ0नि0 शिवा प्रजापति मय हमराह का0 उपेन्द्र कुमार, थाना देल्हूपुर, जनपद प्रतापगढ़।
अभिषेक सिंह पुलिस मुखबिर न्यूज ब्यूरो प्रभारी प्रतापगढ़ की रिपोर्ट।
PM News 18 Hindi News Website
