Thursday , 15 October 2026

कच्ची शराब के खिलाफ बृजमनगंज में बड़ी दबिश

कच्ची शराब के खिलाफ बृजमनगंज में बड़ी दबिश, तीन महिलाएं गिरफ्तार

 

12 लीटर अवैध शराब के साथ भट्ठी चलाने का सामान बरामद

 

महराजगंज। अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को बृजमनगंज पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम शिवपुर घोबीटोला में दबिश देकर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से 12 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई।

क्षेत्र में अवैध शराब निष्कर्षण की सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने ग्राम विशुनपुर अदरौना/शिवपुर घोबीटोला क्षेत्र में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान शारदा पटेल (45), बिन्दु पटेल (47) और सरिता उर्फ रीना पटेल (25) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो-दो लीटर की छह बोतलों में कुल 12 लीटर कच्ची शराब बरामद की।

इसके अलावा चार एल्युमिनियम के पतीले, दो चोंगा, 50-50 लीटर क्षमता के तीन जरीकैन, पांच किलोग्राम गुड़ और दो किलोग्राम नौसादर भी बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना बृजमनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 230/2026 के तहत धारा 60(1) व 60(2) आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के नेतृत्व में बृजमनगंज पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने की। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पुलिस का मानवीय चेहरा धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई

मिशन शक्ति 6.0 का मानवीय चेहरा! धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई …