बिहार में बिक रही थी चंडीगढ़ की शराब, 40 लाख की खेप बरामद
कंटेनर चालक जेल भेजा, गिरोह के सरगना की तलाश में जुटी पुलिस
रायबरेली हलोरा। अवैध शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंटेनर चालक शाकिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जांच में सामने आया कि चंडीगढ़ की अंग्रेजी शराब को बिहार ले जाकर बेचने की तैयारी थी। बरामद शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है।
आबकारी विभाग और महाराजगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 402 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की थी।
सीओ महाराजगंज प्रदीप कुमार के अनुसार, गिरफ्तार चालक शाकिर मुरादाबाद जिले के कुंदरकी क्षेत्र के जलालपुर गांव का रहने वाला है।
पूछताछ में चालक ने बताया कि वह चंडीगढ़ की सरकारी अंग्रेजी शराब कंटेनर में लादकर बिहार ले जा रहा था। उसके मुताबिक, शराब की तस्करी से लाखों रुपये की कमाई होती है। बिहार में शराब बिक्री पर प्रतिबंध होने के कारण वहां इसकी मांग और कीमत अधिक होने की बात भी सामने आई है।
पुलिस के अनुसार जांच में शराब की अंतरराज्यीय तस्करी के संकेत मिले हैं। मामले में मुरादाबाद के गदीपुर निवासी कथित गिरोह सरगना सरताज अली की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस ने बरामद शराब समेत कंटेनर को सीज कर दिया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली यूपी महाराजगंज ब्लॉक प्रभारी अभिषेक सिंह की रिपोर्ट।

PM News 18 Hindi News Website
