Tuesday , 13 October 2026

सड़क हादसों में जिंदगी बचाने का पुलिस ने लिया संकल्प

सड़क हादसों में जिंदगी बचाने का पुलिस ने लिया संकल्प

जवानों को सिखाया CPR और फर्स्ट एड।

प्रतापगढ़। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने और हादसों में होने वाली मृत्यु की संख्या को कम करने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा ZFD (Zero Fatality District) के अंतर्गत पुलिसकर्मियों को CPR एवं फर्स्ट एड का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य दुर्घटना के बाद शुरुआती महत्वपूर्ण समय में घायलों को तत्काल प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाने की संभावना को बढ़ाना है।

 

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री रविन्द्र प्रताप सिंह द्वारा पुलिसकर्मियों को सड़क दुर्घटनाओं के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

 

प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को दुर्घटना में घायल व्यक्ति की स्थिति का प्राथमिक आकलन करने, तत्काल फर्स्ट एड उपलब्ध कराने, CPR देने तथा एंबुलेंस अथवा चिकित्सकीय सहायता पहुंचने तक घायल व्यक्ति की स्थिति को स्थिर रखने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण में विभिन्न परिस्थितियों में तत्काल प्रतिक्रिया देने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

 

अधिकारियों ने बताया कि सड़क हादसे के बाद शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी यदि प्रशिक्षित हों तो वे समय रहते आवश्यक प्राथमिक सहायता देकर संभावित जनहानि को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

 

पुलिस विभाग का यह प्रशिक्षण अभियान ZFD की अवधारणा को प्रभावी बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को न्यूनतम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिसकर्मियों को न केवल कानून-व्यवस्था संभालने, बल्कि आपात परिस्थितियों में मानवीय जीवन की रक्षा करने के लिए भी सक्षम बनाने पर जोर दिया गया।

 

अभिषेक सिंह पुलिस मुखबिर न्यूज ब्यूरो प्रभारी प्रतापगढ़ की रिपोर्ट।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पराली एवं फसल अवशेष जलाने पर प्रशासन ने लगाई रोक

पराली एवं फसल अवशेष जलाने पर प्रशासन ने लगाई रोक   उल्लंघन करने वालों पर …