Tuesday , 13 October 2026

रवि शंकर सिंह को मिली कलम शक्ति ट्रस्ट में बड़ी जिम्मेदारी

रवि शंकर सिंह को मिली कलम शक्ति ट्रस्ट में बड़ी जिम्मेदारी, बने तहसील अध्यक्ष

 

रायबरेली। कलम शक्ति ट्रस्ट लालगंज बैसवारा रायबरेली के संस्थापक एवं अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह की संस्तुति पर डिडौली लखनऊ रोड निवासी रवि शंकर सिंह पुत्र स्वर्गीय हरिकेश सिंह को कलम शक्ति ट्रस्ट का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्र एवं गांव में समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

उन्हें संगठन की ओर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने पदभार स्वीकार करते हुए कहा कि कलम शक्ति ट्रस्ट के विस्तार के लिए वह पूरी मेहनत, लगन, ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि रवि शंकर सिंह पहले से ही पत्रकार संगठनों में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

 

ग्रामीणों के अनुसार रवि शंकर सिंह के पिता स्वर्गीय हरिकेश सिंह भी समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे। उन्होंने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव भी लड़ा था

भारतीय जीवन बीमा निगम रायबरेली के अभिकर्ता के रूप में कार्य किया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने जीवनभर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद की।

 

गांव के लोगों ने पुराने प्रसंगों को याद करते हुए बताया कि स्वर्गीय हरिकेश सिंह ने जरूरतमंदों की समस्याओं को लेकर तहसील, एसडीएम कार्यालय, पुलिस विभाग से लेकर लखनऊ कमिश्नरी तक संघर्ष किया। ग्रामीणों का कहना है कि रवि शंकर सिंह भी अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

 

अरुण पासी, सुरेश पटेल, बद्री पटेल, राकेश पटेल और अवधपाल पटेल सहित ग्रामीणों ने रवि शंकर सिंह को मिलनसार और नेकदिल व्यक्ति बताते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

वहीं पड़ोसी गुलाब सिंह ने बताया कि स्वर्गीय हरिकेश सिंह ने करीब 42 वर्ष पूर्व भगवान शंकर के मंदिर का निर्माण कराया था। इसके अलावा घर के पीछे करीब 30 वर्ष पूर्व मां दुर्गा मंदिर का निर्माण कराकर उसकी स्थापना भी कराई थी।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पराली एवं फसल अवशेष जलाने पर प्रशासन ने लगाई रोक

पराली एवं फसल अवशेष जलाने पर प्रशासन ने लगाई रोक   उल्लंघन करने वालों पर …