Tuesday , 14 July 2026

Yonshoshan: युवती को प्रेम जाल में फंसाकर 5 सालों तक यौन शोषण किया 

Yonshoshan: युवती को प्रेम जाल में फंसाकर 5 सालों तक यौन शोषण किया 

बिहार की राजधानी पटना से जहां एक मनचले ने अपने गर्लफ्रेंड की जिन्दगी खराब करने के लिए हद पार कर दी।

बदमाश ने पहले युवती को प्रेम जाल में फंसाकर 5 सालों तक यौन शोषण किया

और जब मन भर गया तो उसे प्यार करने की ऐसी सजा दी जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है।

अश्लील तस्वीरें वायरल

प्रेमी युवक ने प्रेमिका के व्हाट्सएप के स्टेटस पर उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल कर दिया।

मजबूर होकर युवती ने कानून का सहारा लिया है। थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के बाद

लड़की डिप्रेशन की शिकार

पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो आरोपी फरार है। लड़की डिप्रेशन की शिकार हो गई है।

घटना पटना के मसौढ़ी थाना इलाके के एक गांव की है।

आरोपी युवक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है जो मसौढ़ी थाना के गंगाचक मलिकाना गांव का निवासी है।

वह ग्राणीण रामदेव दास का बेटा है। लड़की दूसरे गांव की रहने वाली है।

ज्यादा समय से प्रेम प्रसंग

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच पांच साल से ज्यादा समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

युवक ने युवती से शादी का वादा किया था। लड़की झांसे में आ गई और दिल के साथ साथ खुद के उसके हवाले कर दिया।

युवती की कुछ अंतरंग तस्वीरें भी बना ली

जल्द शादी कर लेने का झांसा देकर वह लगातार उसके साथ हमबिस्तर होता रहा।

इस दौरान बदमाश ने युवती की कुछ अंतरंग तस्वीरें भी बना ली जिसकी जनकारी युवती को नहीं हो सकी।

मी़डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ माह से लड़की राहुल पर शादी करने का दबाव बनाने लगी

तो उसके साथ विवाद कर लिया और अलग रहने लगा।

युवती ट्यूशन से घर लौट रही थी

थाने को दिए गए आवेदन में बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को युवती ट्यूशन से पढ़ाई करके लौट रही थी।

रास्ते में आरोपी राहुल ने उसे घेर लिया और जबरन मोबाइल छीन लिया।

उसी रात राहुल ने ऐसा कारनामा कर दिया जिसकी कल्पना भी उसने नहीं की थी।

गर्लफ्रेंड की मां के साथ भी मारपीट 

राहुल ने युवती के व्हाट्सएप के स्टेटस पर उसी की अंतरंग और अश्लील तस्वीरें अपलोड कर दिया।

जब तस्वीर वायरल हुई तब जाकर युवती को इस बात की भनक लगी।

जब लड़के की मां से शिकायत की गयी तो युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसकी मां के साथ भी मारपीट की।

मसौढ़ी थाने में युवती के बयान पर एफआईआर दर्ज किया गया है।

पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

Rapemurder रेप मर्डर की इस वारदात से इलाके में फैली सनसनी

Rapemurder रेप मर्डर की इस वारदात से इलाके में फैली सनसनी Rapemurder:बिहार राज्य के गया …