Tuesday , 14 July 2026

Chori:थाने के मालखाने से हथियार चुरा ले गए चोर

Chori:थाने के मालखाने से हथियार चुरा ले गए चोर

बिहार के रोहतास जिले में पुलिस थाने से ही चोरी का मामला सामने आया है।

तिलौथु थाने के मालखाने से हथियार और मोबाइल फोन चुरा लिए गए।

पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।आरोपी तीन-चार दिन तक

मालखाने से थोड़ा-थोड़ा सामान चुराकर ले जा रहे थे।पुलिस वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

एक हफ्ते पहले जब्त शराब मालखाने में रखने गए, तो वारदात का पता चला।

सीसीटीवी कैमरा की फुटेजसे खुला राज

रोहतास एसपी रौशन कुमार ने शनिवार को बताया कि तिलौथु थाना के मालखाना प्रभारी रमेश मेहता बीते 5 अक्टूबर को जब्त देशी महुआ शराब मालखाने में रखने गए।

इस दौरान उन्हें दरवाजा की कुंडी निकली हुई दिखी। छोटे कमरे में रखा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था।

पांच किशोर की पहचान की गई

थाना में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक की गई तो उसमें पाया गया कि

29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रोजाना कुछ अज्ञात लड़के मालखाने की खिड़की पर लगी

लोहे की रॉड को मोड़कर कमरे में प्रवेश कर चोरी की गई है।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें पांच किशोर की पहचान की गई।

131 मोबाइल फोन, एक सिक्सर बरामद

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किशोरों की निशानदेही पर नगर थाना डेहरी के कुम्हार टोली निवासी

मो. इमरान अली उर्फ मो. मोईन अली, पश्चिमी मोहन बिगहा निवासी मोहन सिंह चौहान

पानी टंकी निवासी सोनु कुमार सोनी को चोरी किया गया समान समेत पकड़ा गया।

अभी तक 131 मोबाइल फोन, एक सिक्सर (सरकारी आर्मी), 8 कारतूस समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है।

चार किशोरों को बाल सुधारगृह और अन्य तीन अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका 

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका  …