Wednesday , 1 April 2026

जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

 जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

जिले के पनियरा थाना क्षेत्र की घटना, 8–10 दिन पुराना बताया जा रहा शव; पहचान कराने में जुटी पुलिस

Crime: महराजगंज । जिले के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनौली- परतावल मार्ग के पास स्थित जंगल में शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही फौरन पहुंची पुलिस 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुछ स्थानीय लोग जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर साखू के एक सूखे पेड़ पर फंदे के सहारे लटके युवक के शव पर पड़ी। शव को देखकर लोग घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

पेड़ से लटकता मिला अज्ञात शव

सूचना मिलते ही पनियरा थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।

इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक युवक फुल पैंट और शर्ट पहने हुए था, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव की हालत को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि वह करीब 8 से 10 दिन पुराना हो सकता है।

क्या बोल रहे थानाध्यक्ष 

इस संबंध में पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के गांवों व थानों में उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

महीने में सिर्फ 2-3 दिन स्कूल!’—सहायक अध्यापक की लापरवाही उजागर

‘महीने में सिर्फ 2-3 दिन स्कूल!’—सहायक अध्यापक की लापरवाही उजागर Negligence जांच में अनुपस्थित मिले …