Monday , 31 August 2026

नहर पुलिया निर्माण में बड़ा खेल, पुरानी दीवार पर पुताई कर ‘नया’ दिखाने का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा

नहर पुलिया निर्माण में बड़ा खेल, पुरानी दीवार पर पुताई कर ‘नया’ दिखाने का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा

sensational : महराजगंज,जनपद में विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है।

     पुलिया को लेकर भारी अनियमितता

बागापार- महराजगंज मार्ग पर स्थित रामपुर बुजुर्ग में निर्माणाधीन नहर पुलिया को लेकर भारी अनियमितताओं और कथित घोटाले के आरोप लग रहे हैं।

स्थानीय लोगों का दावा है कि पुलिया निर्माण में मानकों की खुलकर अनदेखी की जा रही है और पुराने ढांचे को ही रंग-रोगन कर नया दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।

sensational ग्रामीणों के अनुसार, पुलिया निर्माण के लिए पुराने ढांचे को तोड़ने के बजाय उसी दीवार पर गेरू से ईंटों की पुताई कर दी जा रही है, ताकि वह देखने में नया प्रतीत हो।

पुराने निर्माण को छिपाने की कोशिश

मजदूरों द्वारा केवल ऊपरी सतह पर काम कर पुराने निर्माण को छिपाने की कोशिश की जा रही है। पहली नजर में यह नया निर्माण लगता है, लेकिन असलियत कुछ और ही है।

इस कथित गड़बड़ी sensational को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सूचना मिलते ही समाजसेवी उमेश चंद मिश्र, काशी प्रसाद, उदयराज यादव, राम सिंह और अली रजा समेत दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध जताया। लोगों ने मौके पर ही जमकर नाराजगी जाहिर की और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

क्या है ग्रामीणों का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि इस कार्य में लाखों रुपये के सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है और संबंधित अधिकारी जानबूझकर चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।

वहीं, दृगपाल चौधरी, हरेन्द्र गौतम, प्रभुदयाल, सेराज आलम, पप्पू राव अंबेडकर और रमेश चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। यह मामला अब प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …