Sunday , 30 August 2026

भिसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में लगी 8.10 लाख की बोली, राम निवास गुप्ता बने अव्वल

भिसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में लगी 8.10 लाख की बोली, राम निवास गुप्ता बने अव्वल

25 मार्च 2026 ऑटो स्टैंड/पार्किंग नीलामी auction सपन्न

महराजगंज । विकास खंड सदर के ग्राम पंचायत भिसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो स्टैंड/पार्किंग संचालन के लिए बुधवार (25 मार्च 2026) को आयोजित नीलामी में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

ग्राम पंचायत द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाटा संख्या 494, कुल रकबा 1.339 हेक्टेयर में से 0.128 हेक्टेयर भूमि पर बने ऑटो स्टैंड/पार्किंग auction के संचालन हेतु यह नीलामी ग्राम पंचायत भवन भिसवा में प्रातः 11:00 बजे कराई गई।

ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में नीलामी

नीलामी प्रक्रिया ग्राम प्रधान जयगोविंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें लेखपाल अशोक तिवारी, ग्राम सभा के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शुरुआत से ही बोलीदाताओं के बीच होड़ रही, लेकिन अंततः राम निवास गुप्ता ने सबसे अधिक 8 लाख 10 हजार रुपये की बोली लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं दूसरे स्थान पर रहे विनोद प्रजापति 8 लाख रुपये की बोली पर ही अटक गए और आगे नहीं बढ़ सके। नीलामी auction में कुल छह प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, लेकिन प्रतिस्पर्धा बढ़ने के साथ ही चार प्रतिभागी बीच में ही मैदान छोड़कर बाहर हो गए।

पारदर्शी तरीके से कराई गई

ग्राम पंचायत के अनुसार नीलामी की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी तरीके से कराई गई और सभी नियमों एवं शर्तों का पालन किया गया।

संबंधित अभिलेख और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सफल बोलीदाता को संचालन का अधिकार प्रदान किया जाएगा।

इस नीलामी auction से ग्राम पंचायत को अच्छी आमदनी होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे स्थानीय विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …